Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
प्रदेश में बढ़ता जा रहा घातक नशे का व्यवसाय
राजनीति

प्रदेश में बढ़ता जा रहा घातक नशे का व्यवसाय

27 Dec 2022 203 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार को दो युवतियों व तीन पुरूषों को एमडीएमए ड्रग के साथ पकड़ा है। यह लोग लग्जरी कार में माल, पाश कालोनियों के आसपास ग्राहक तलाश करते थे। मिथाइलीनडाइआक्सी मेथाम्पेटाइमान (एमडीएमए) जिसे आमतौर पर एक्सटेसी कहते हैं अत्यंत घातक नशा है। इसके एक ग्राम की कीमत ढाई से तीन हजार रुपये तक बताई जा रही है।


आपको यह भी बतादे की जांच में स्पष्ट हो चुका है कि हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मृत्यु का कारण एक्सटेसी ही रहा। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का कारण भी इसे ही माना जाता है। इसका एक ग्राम किसी व्यक्ति की इहलीला समाप्त करने के लिए पर्याप्त होता है। ऐसे घातक नशे का व्यवसाय यहां चल रहा है तो यह निश्चित रुप से प्रदेश के लिए खतरे की घंटी है। संभ्रम उत्पन्न करने वाली व उत्तेजना बढ़ाने वाली स्पास्मो प्राक्सीवोन जैसी कई औषधियां वैध रूप से दवा दुकानों में उपलब्ध हैं और इनका दुरूपयोग किया जा रहा है। नशे के इस बढ़ते जाल को काटने की आवश्यकता है। पुलिस कुछ प्रकरणों का समाधान अवश्य कर लेती है किंतु जाल बहुत बड़ा है। राज्य में गांजा तो नगरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूर्व से ही सहजता से उपलब्ध है। सीमावर्ती ओडिशा के वन क्षेत्रों से होकर देश के अन्य राज्यों में भेजे जाने वाला गांजा छत्तीसगढ़ से होकर ही जाता है। वहीं अब ड्रग्स का बढ़ता चलन पुलिस के लिए नई चुनौती बन रहा है। रविवार को एमडीएमए के साथ गिरफ्तार आरोपितोंं ने बताया है कि नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली पार्टियों के लिए गोवा से ड्रग की खेप मंगाई थी। पूर्व में भी ड्रग की खेप पकड़ी जा चुकी है किंतु नववर्ष के स्वागत की तैयारी यदि ड्रग्स के नशे में किए जाने की योजना बनाई जा रही है तो इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण भला क्या होगा। राज्य के अलग अलग शहरों से ड्रग्स के प्रकरण सामने आ रहे हैं। युवा इसके आदी हो रहे हैं जबकि यहां नशामुक्ति केंद्रों की उपलब्धता भी आवश्यकता के अनुरूप नहीं है। नववर्ष में अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता है। पुलिस को सुनिश्चित करना होगा कि किसी पार्टी में शराब के साथ एमडीएमए जैसे नशे का जहर तो नहीं घोला जा रहा है। घातक नशे पर अंकुश लगाने के लिए समुचित व ठोस कदम उठाना होगा। इस जहर को रोकने के लिए विशेष दलों का गठन किया जाना चाहिए। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरण नितांत आवश्यक है। राज्य के नागरिकों को भी अपने कर्तव्य का पालन करना होगा। नशाखोरी के विरूद्ध सामाजिक चेतना के संचार की भी आवश्यकता है।

छत्तीसगढ़ जिला