Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
रायपुर रेलवे स्टेशन के पास कोकीन तस्करी का भंडाफोड़, 80 लाख का कोकीन जब्त
राजनीति

रायपुर रेलवे स्टेशन के पास कोकीन तस्करी का भंडाफोड़, 80 लाख का कोकीन जब्त

19 Dec 2025 264 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर में नशे का कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। इसका ताजा उदाहरण शहर के रेलवे स्टेशन के पास सामने आया है, जहां पुलिस ने एक युवक को 16.56 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है। जब्त की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन बरामद हुई।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए कोकीन की सप्लाई करने आया था, ताकि पार्टी और आयोजनों में इसे खपाया जा सके।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राजधानी रायपुर में नशे का नेटवर्क किस हद तक सक्रिय हो चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेला था या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कोकीन कहां से लाई गई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

छत्तीसगढ़ जिला