Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग 🔴 रायपुर का HNLU अब ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा, 20 विश्वविद्यालयों के साथ हुआ MoU 🔴 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर ग्रामीण के प्रभारी बने नरोत्तम साहू, कार्यकर्ताओं में उत्साह
असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस नेता का निधन, शोक की लहर
राजनीति

असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस नेता का निधन, शोक की लहर

24 Mar 2026 1,482 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,बलौदा बाजार/गुवाहाटी। असम में जारी चुनावी हलचल के बीच छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। बलौदा बाजार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और युवा नेता रूपेश ठाकुर का गुवाहाटी में निधन हो गया। वे कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ चुनाव प्रचार के लिए असम गए हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रचार के दौरान रूपेश ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया और डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

रूपेश ठाकुर अपने क्षेत्र में एक सक्रिय और जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते थे। खासकर युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता थी। वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

उनके निधन की खबर जैसे ही बलौदा बाजार पहुंची, पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों में गहरा दुख देखा गया। कई जगहों पर शोक सभाएं आयोजित करने की तैयारी भी की जा रही है।

प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी रूपेश ठाकुर के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे कांग्रेस संगठन और क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया। रूपेश ठाकुर का इस तरह अचानक जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ जिला