बेमेतरा हत्याकांड मामले के बाद भड़काऊ पोस्ट पर पुलिसिया कार्यवाही पर बिफरी भाजपा
पब्लिक स्वर,रायपुर। बेमेतरा जिले के बिरनपुर मामले में हेट स्पीच के विवाद को लेकर सियासी तकरार तेज होती दिखाई दे रही है। बतादे कि बिरनपुर पर इंटरनेट मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने वाले भाजपा नेताओं को पुलिस से मिली नोटिस से भाजपा बिफर गई है। वही मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है, जो समाज की सौहार्दता खराब करने की कोशिश करेंगे उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
वही इधर प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बाडी लैंग्वेज से लेकर बयानों तक हेट स्पीच का सरगना है स्वयं मुख्यमंत्री। कहा उन्होंने प्रधानमंत्री से लेकर राज्यपाल तक के लिए भी हेट स्पीच दी है। वही इनके मंत्री कवासी लखमा बच्चों को कुसंस्कार की शिक्षा देते हुए कहते हैं कि अगर नेता बनना है तो कलेक्टर व एसपी का कालर पकड़ों। वही भाजपा के कार्यकर्ता और नेता, छत्तीसगढ़िया युवक की नृशंस हत्या के मामले में न्याय के लिए, उचित मुआवजा राशि के लिए अपने विपक्ष धर्म का निर्वहन करते हुए आवाज उठा रहे हैं तो सरकार उनके खिलाफ मामले दर्ज कराती है।
पालन हो रहा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का : कांग्रेस
भाजपा नेताओं को नोटिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन हो रहा है तो भाजपा नेता बौखला क्यों रहे हैं? पुलिस प्रशासन को हेट स्पीच देने वाले भाजपा नेताओं के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा नेताओं की पहचान बन चुकी है बदजुबानी वही उनकी जुबान पर लगाम लगाना जरूरी है। कहा भाजपा नेता हमेशा उन्मादी हिंसा और दंगा फैलाने वाले बयानबाजी करते हैं व इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर सामाजिक समरसता को तोड़ने का षड़यंत्र करते हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंडल तक के कार्यकर्ताओं ने बिरनपुर की घटना के बाद प्रदेश के वातावरण को खराब करने के लिये सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट किया।
हाथ काटकर ले जा रहे हत्यारे : कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर में युवक की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद प्रदेश की पुलिस जितनी आज बेबस और लाचार है उतनी कभी नहीं रही। अपराधी दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या करके हाथ काट कर ले जाते हैं और पुलिस का कोई अता-पता नहीं होता।
दिलों में जिंदा रहेंगे भुवनेश्वर साहू : साव
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा है कि भुवनेश्वर साहू हमेशा छत्तीसगढ़ के लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। तहसील साहू संघ गुरुर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि जब तक भुनेश्वर साहू के सभी हत्यारों को सख्त सजा नहीं मिल जाती। तब तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।