शिवनाथ नदी पुल पर रॉन्ग साइड आकर कार से टकराई बाइक,दो की मौत
पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में बीते रविवार की रात शिवनाथ नदी के पुल के ऊपर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अंजोरा की तरफ से बाइक से आ रहे दो युवक रांग साइड आकर सामने से राजनांदगांव की ओर जा रही एक कार से टकरा गए। वही ठोकर लगने के बाद एक युवक उछलकर पुल के नीचे गिरा और दूसरा कार के सामने कांच पर जाकर टकराया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक की कुछ ही देर बाद मौत हो गई और दूसरे युवक को रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।
वही अंजोरा चौकी पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे तालपुरी कालोनी निवासी अल्ताफ गनी (24) और रूआबांधा निवासी संदीप आनंदन (35) बुलेट क्रमांक सीजी-07 एजेड 9026 से अंजोरा की ओर से आ रहे थे। वहीं कार क्रमांक एमपी 50 सीए 0698 दुर्ग से राजनांदगांव की ओर जा रही थी। वही बताया गया कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक रांग साइड आकर कार के सामने में बाएं ओर से टकरा गई। जहा बाइक के पीछे बैठा संदीप आनंदन उछलकर पुल के नीचे जा गिरा। वहीं बाइक चला रहा अल्ताफ गनी कार के सामने के शीशे पर जा गिरा। जिससे दोनों को गंभीर चोट लगी। वही घटना कि सूचना मिलते ही अंजोरा चौकी पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां संदीप आनंदन की मौत हो गई। वहीं रायपुर ले जाते समय रास्ते में अल्ताफ गनी की भी मौत हो गई। वही पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि इस घटना में गाड़ियों में सवार दोनों युवकों की ही गलती थी। जहा उनकी गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी और दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। वही रांग साइड आकर कार से टकराए, जिसके चलते उनकी जान गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।