शासकीय अस्पताल में नाबालिग से अनाचार की कोशिश,लोगों ने आरोपी के साथ किया...
पब्लिक स्वर/ मध्य प्रदेश अंतर्गत राजगढ़ जिले के एक शासकीय अस्पताल में नाबालिग से अनाचार करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। सूत्रों कि माने तो राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिविल हॉस्पिटल में देर रात शौचालय में 12 साल की मासूम से एक शख्स ने अनाचार करने की कोशिश की। इस दौरान बच्ची की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे उसकी चंगुल से छुड़ा लिया। इधर देहात ब्यावरा के थाना प्रभारी कि माने तो मंगलवार को एक 12 साल की लड़की अपनी बीमार दादी और पिता के साथ ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंची थी। जहा मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे नाबालिग शौचालय गई तभी 24 वर्षीय सुरेश वर्मा ने उसे अपने चंगुल में लिया और उसके साथ अनाचार करने का प्रयास किया। जिसे देख लड़की ने शोर मचाया इधर लड़की की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से बचाया। वही बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश की। लेकिन शोर सुनकर अन्य मरीजों के तीमारदार, परिजन और सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया और कही छिप गया। जिसके बाद लोगों ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे ढूंढ निकाला और उसकी जमकर पिटाई की जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद रहते हैं, फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।