राजनीति
बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 82 नए संक्रमित मरीज
पब्लिक स्वर,रायपुर। छग प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पाजिटिविटी दर 3.76 पहुंच गई है। वही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 2153 सैंपलों की जांच में 81 कोरोना संक्रमित पाए गए। वही 26 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। इधर आपकों बतादें कि रायपुर में एक मरीज की मौत हुई है। मृतक मरीज को कोरोना के अलावा कोई और भी बीमारी थी।