Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
14 चक्कों वाली ट्रक से  44 बैल बरामद,तीन आरोपी गिरफ्तार
राजनीति

14 चक्कों वाली ट्रक से 44 बैल बरामद,तीन आरोपी गिरफ्तार

20 May 2024 503 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,सिवनी। सिवनी जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गोवंश परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। वही इस कड़ी में रविवार को 14 चक्का ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजे 4995 में गो-तस्करों द्वारा बैलों को क्रूरता पूर्वक भरकर नागपुर के रास्ते हैदराबाद ले जाए जाने की जानकारी मिली। उक्त जानकारी के बाद पुलिस टीम ने पचधार के पास राष्ट्रीय राज मार्ग पर जाम लगाकर ट्रक को रोका। इधर ट्रक रुकते ही उसमें बैठे आरोपितों ने भागने का प्रयास किया पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। बताया गया कि पकड़े गए विदिशा और भोपाल के रहने वाले आरोपित मुस्तफा खान, मोहम्मद शकील, युसुफ कुरैशी और बन्नू खान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ट्रक में तिरपाल लगाकर 44 नग बूढ़े कमजोर बैलों के सींग व पैरों को बांधकर जिला पन्ना अमानगंज से भरकर हैदराबाद कसाई मंडी ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी मवेशियों को गौ-तस्करों से मुक्त कराकर गोशाला पहुंचाया।

छत्तीसगढ़ जिला