Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
घरेलू विवाद के चलते युवक ने घर को लगाई आग
राजनीति

घरेलू विवाद के चलते युवक ने घर को लगाई आग

04 Mar 2023 521 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के देमार निवासी जगन्नाथ ठाकुर (48) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दिया। इसके बाद डर के मारे पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भड़की की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। वहां बड़ा नुकसान हो चुका था। चारों घर जल गए हैं। गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी। वही पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उन्होंने दमकल की गाड़ियों को बुलाया। फिर तीन दमकल गाड़ियां दुर्ग से रवाना की गई। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में भगवती बंजारे, मेश्राम, मुख्तार अली, फायरमेन शरद और शारदा प्रसाद ने दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।


घर के अंदर जिंदा जल गए जानवर


जगन्नाथ के घर में गैस सिलेंडर फटने से आग इतनी तेजी से भड़की की पहले उसके भतीजे मदन लाल ठाकुर के घर में फैली। मदन लाल का 45 हजार रुपए और घर का सारा सामान उसमें जल गया। आग बुझाने तक परिवार के काशी ठाकुर, नागेश ठाकुर और सतरूपा साहू का भी मकान जल गया है। आग लगने से लोग तो घर से भाग खड़े हुए, लेकिन अंदर जानवर जिंदा जल गया। बछड़े को बांधकर रखा गया था। मगर उसे खोलने तक का मौका नहीं मिला।


आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आगजनी के मामलों के तहत कार्रवाई की है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजेगी।


जगन्नाथ और कौशिल्या मकान में रहते थे अकेले


जगन्नाथ पेशे से किसान है। उसका एक बेटा और दो बेटी हैं। एक बेटी की शादी हो गई। वहीं बेटा रायपुर में रहता है। उसकी छोटी बेटी भी अपने भाई के साथ रायपुर में ही रहती है। देमार में केवल जगन्नाथ और उसकी पत्नी ही रहते हैं। बताया जा रहा है आरोपी इससे पहले भी पैरावट में आग लगा चुका है।

छत्तीसगढ़ जिला