Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
नाश्ता देने से मना करने पर वेटर की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजनीति

नाश्ता देने से मना करने पर वेटर की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

17 Dec 2024 323 Views Public Swar

पब्लिक स्वर/ फरीदाबाद सेक्टर 49 में एक शादी शादी समारोह में वेटर के रूप में कार्यरत 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है वही बताया जा रहा है कि उसने मेहमानों के एक समूह को नाश्ता देने से मना कर दिया था। इधर पुलिस सूत्रों कि माने तो फरीदाबाद के आदर्श कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुबारक उर्फ बादशाह की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई वही गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर 49 में सैनिक कॉलोनी के 25 वर्षीय मोहित कुमार और 24 वर्षीय मोनू कुमार तथा पलवल के औरंगाबाद के 30 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में की गई है। पुलिस की माने तो मुबारक शुक्रवार को सैनिक कॉलोनी में 26 वर्षीय जय लखानी के रिसेप्शन में खाना परोस रहा था वही दूसरी तरफ "मोहित और मोनू तथा कुछ अन्य दोस्त रिसेप्शन के दौरान शराब पी रहे थे, उन्होंने मुबारक को 10-12 बार नाश्ता लाने के लिए कहा जब तक कि वह नाराज नहीं हो गया और उसने और नाश्ता लाने से इनकार कर दिया।" जिसके बाद मोनू ने मोहित से मुबारक को "सबक" सिखाने के लिए कहा जिस पर मोहित ने एक देशी बंदूक निकाली और गोली चला दी जो वेटर के सीने के बाएं हिस्से में लगी जिससे वह मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद वह मौजूद कुछ मेहमान उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां उपस्थित डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया, इधर मुबारक के चाचा इमरान खान की शिकायत पर शनिवार को डबुआ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जांचकर्ताओं ने कहा कि मोहित और मोनू मौके से भाग गए पर शनिवार सुबह फरीदाबाद से डीएलएफ क्राइम ब्रांच यूनिट ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि मोहित को बंदूक खरीदने में मदद करने वाले पंकज को रविवार को पलवल में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ जिला