Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
स्कूल के छात्र पर अज्ञात युवकों का हमला, जांच में जुटी पुलिस
राजनीति

स्कूल के छात्र पर अज्ञात युवकों का हमला, जांच में जुटी पुलिस

06 Feb 2026 266 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर के स्टेट स्कूल के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक 7वीं कक्षा के छात्र पर अज्ञात युवकों द्वारा ब्लेड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में छात्र की पीठ पर गंभीर चोट आई है। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर छात्र स्कूल से बाहर निकलकर फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और छात्र पर ब्लेड से हमला कर मौके से फरार हो गए।

हमले के बाद छात्र की पीठ से काफी खून बहने लगा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह हमला आपसी रंजिश का मामला हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ जिला