Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
ओवरब्रिज पर अज्ञात बदमाशों ने पार्षद को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस,जाने क्या हुआ आगे
राजनीति

ओवरब्रिज पर अज्ञात बदमाशों ने पार्षद को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस,जाने क्या हुआ आगे

17 Sep 2024 874 Views Public Swar

पब्लिक स्वर/ फिरोजाबाद जिले के लाइनपार थाना क्षेत्र अंतर्गत में मॉर्निंग वॉक पर निकले भारतीय जनता पार्टी के पार्षद को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इधर उक्त मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भाजपा पार्षद को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।


सूत्रों कि माने तो लाइनपार थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी निवासी अलीम उर्फ भोला नगर निगम के वार्ड क्रमांक 48 से भाजपा के पार्षद हैं हो सुबह टहलने निकले थे, इस दौरान वह लेबर कॉलोनी के ओवरब्रिज पर पहुंचे थे की अज्ञात बदमाशों ने उन पर बंदूक से गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। वहीं पार्षद के एक रिश्तेदार की माने तो कुछ लोग उनके घर पहुंचे और जानकारी देते हुए बताया कि पार्षद गंभीर हालत में जमीन पर पड़े हैं। उक्त सूचना पर वे सभी मौके पर पहुंचे तो देखा कि वे गंभीर हालत में है वही उनके पैर और कमर के पास गोली लगी है हमलावर कौन हैं फिलहाल इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

छत्तीसगढ़ जिला