Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार,एक की मौत दो गंभीर
राजनीति

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार,एक की मौत दो गंभीर

12 May 2023 674 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। वही सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


बताया जा रहा है कि युवक अंकित महंत अपने दो दोस्तों हेमराज ठाकुर और दयानंद सिंह के साथ शादी में शामिल होने के लिए दीवानपुर गांव गया हुआ था। जहा गुरुवार को शादी देखने के बाद कार से तीनों दोस्त अपने गांव पथरापाली वापस लौट रहे थे। जहा गुरुवार शाम को लंजियापारा गांव के पास इनकी ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में बुरी तरह से फंसे तीनों युवकों को बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल हॉस्पिटल पत्थलगांव ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक अंकित महंत की मौत हो गई। वहीं उसके दोस्त हेमराज ठाकुर और दयानंद सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज होने के कारण हादसा हुआ है।


वही पत्थलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि पुरानी बस्ती निवासी हेमराज ठाकुर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे युवक दयानंद सिंह का इलाज पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में जारी है। उन्होंने कहा कि हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मृत युवक अंकित महंत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।


घायलों से मुलाकात की विधायक रामपुकार सिंह ने


स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह ने पत्थलगांव अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। वही उन्होंने मृत युवक के परिजनों के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त की। वही बताया गया कि विधायक ने डॉक्टरों से बात कर घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए है।

छत्तीसगढ़ जिला