Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
ड्यूटी में ढिलाई पड़ी भारी: कोंटा के दो अधिकारियों पर गिरी गाज
राजनीति

ड्यूटी में ढिलाई पड़ी भारी: कोंटा के दो अधिकारियों पर गिरी गाज

19 Mar 2026 258 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,सुकमा। शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन सुकमा ने दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा द्वारा की गई।

पहले मामले में विकासखंड कोंटा के प्रभारी मंडल संयोजक पी. श्रीनिवास राव (मूल पद—प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला जग्गावारम) को निलंबित किया गया है। जांच में सामने आया कि उन्होंने आवासीय संस्थाओं के पर्यवेक्षण में गंभीर लापरवाही बरती और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना की। प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सुकमा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

दूसरे प्रकरण में कोंटा विकासखंड के उरसांगल बालक आश्रम में पदस्थ प्रभारी अधीक्षक संतोष कुमार नाग को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जांच में पाया गया कि वे बिना पूर्व सूचना के संस्था से अनुपस्थित रहे, कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया और शासकीय निर्देशों की अवहेलना की। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 तथा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 का उल्लंघन माना गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, छिंदगढ़ निर्धारित किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ जिला