ATM मशीन उखाड़ कर ले गए तीन चोर, सीसीटीवी का वायर समझ कटा लाइट का कनेक्शन,जाने क्या हुआ आगे
पब्लिक स्वर/ महाराष्ट्र के नागपुर अंतर्गत उपरखेड़ा थाना क्षेत्र में 3 चोरों द्वारा ATM मशीन उखाड़कर ले जाने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
सूत्रों की माने तो भानेगांव में रात करीब 2:45 बजे नकाबपोश चोर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक एटीएम को चुरा ले गए जानकारी है कि चोर कार में आए जिसके बाद उन्होंने लाइट बंद करने के लिए केबल काटा और फिर सीसीटीवी में काले रंग का स्प्रे कर दिया, इसके बाद एटीएम को उखाड़ कर ट्रक में लोड कर मौके से फरार हो गए।
वही दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों कि माने तो भानेगांव टी-पॉइंट से 200 मीटर दूर नीलेश राऊत नाम के शख्स का घर है उनके घर के सामने आंगन में वक्रांगी कंपनी की एटीएम मशीन थी, मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे पारशिवनी की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई और नीलेश राउत के घर के पास रुकी जिसमें से तीन लोग उतरे और एटीएम मशीन के पास पहुंचे। जिसके बाद चोरों ने एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया और घर में लगे कैमरे को बंद करने के लिए तार काट दिया पर चोरों ने लाइट का तार काटा था जिससे कैमरा नहीं बंद हुआ। इस दौरान चोरों को लगा कि कैमरा बंद है फिर तीनों एटीएम कक्ष में गए जिसके बाद एटीएम मशीन को उठाया और उसे चार पहिया ट्रक में लाद लिया इस दौरान ट्रक में पहले से ही एक ड्राइवर बैठा हुआ था वही सभी कार में सवार होकर एटीएम मशीन को पारशिवनी की ओर ले गए।