Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
किसान को भारी नुकसान: धान जलाने के मामले में तीन गिरफ्तार
राजनीति

किसान को भारी नुकसान: धान जलाने के मामले में तीन गिरफ्तार

31 Dec 2025 336 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,राजनांदगांव। खेत में रखे धान में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में एक किसान को करीब 1 लाख 86 हजार रुपये का नुकसान हुआ था।


पुलिस के अनुसार, बसंतपुर थाना क्षेत्र में 28 दिसंबर की रात करीब 8 बजे बैगापारा लखोली निवासी दिलीप साहू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर खेत में रखे लगभग 150 कट्टा धान में आग लगा दी। यह धान करीब 60 क्विंटल था, जिसे पूरी तरह जला दिया गया।


इस मामले में पीड़ित किसान की शिकायत पर बसंतपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 326 (च) और 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की गई, जिसने आरोपी दिलीप साहू (38 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


पूछताछ के दौरान दिलीप साहू ने अपने साथियों महादेव कौशिक और संतोष कुमार उर्फ राजू के साथ मिलकर आगजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ जिला