डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार,2 की मौत 4 गंभीर
पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के माना इलाके में 19-20 अप्रैल को देर रात 3:00 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर एक मोड़ है। वही कार कि स्पीड अधिक होने की वजह से कार नियंत्रित नहीं हो सकी और डिवाइडर से जा टकराई और पलट। कार में बैठे 6 लोग इस हादसे का शिकार हुए जिनमें से दो युवकों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार इस सडक हादसे में कालीबाडी इलाके के रहने वाले विवेक सिंह और नवा रायपुर के सेक्टर 27 में रहने वाले लैंबर्ट सागर नाम के युवक की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार वे दोनों अपना अपना व्यवसाय किया करते थे जो दोस्तों के साथ देर रात घूमने निकले थे।
घायल हुए ये लोग
वही हादसे में प्रदीप बिश्नोई, ऋषभ दुबे, अर्नाल्ड एकका और मनीष कुमार नाम का युवक घायल हुए हैं। आपकों बतादें कि यह सभी रायपुर के मुजगहन, राखी, न्यू राजेंद्र नगर इलाके के रहने वाले हैं। फिलहाल इन सभी की स्थिति गंभीर होने की वजह से पुलिस को किसी का भी बयान नहीं मिल पाया है। वही पुलिस के अनुसार उन्हे देर रात पीटीएस चौके के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जहा घटना स्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस जांच कर रही है। घायलों से पूछताछ के बाद ही हादसे की वजह साफ हो सकेगी। किसी और गाड़ी से टक्कर हुआ है या नहीं इस एंगल पर भी जांच हो रही है। फिलहाल जांच करने पर यह बात सामने आई है कि डिवाइडर से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।