Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
स्टूडेंट्स मोबाइल देखकर कर रहे थे पेपर सॉल्व,पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड मिली किताब
राजनीति

स्टूडेंट्स मोबाइल देखकर कर रहे थे पेपर सॉल्व,पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड मिली किताब

29 Dec 2022 254 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,दुर्ग। मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में इस समय सेमेस्टर एग्जाम चल रहे है। वहीं इस परीक्षा में जमकर नकल प्रकरण सामने आ रहे हैं। जिसके चलते यूनिवर्सिटी के फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में जांच करने के लिए कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा की टीम हर दिन निकल रही है। हर दिन की तरह वो बुधवार भी सभी कॉलेजों का दौरा करने निकली। जहां वैशाली नगर कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर की गणित की परीक्षा चल रही थी। जैसे ही कुलपति की टीम परीक्षा हॉल पहुंची। छात्र हड़बड़ाने लगे और कुछ छिपाने की कोशिश करने लगे। टीम यह देखकर छात्रों के पास गए तो देखा कि उनके पास मोबाइल फोन है। मोबाइल चेक करने पर उसमें पीडीएफ फॉर्मेट में पूरी किताब डाउनलोड मिली। छात्र मोबाइल देखकर सवालों के उत्तर लिख रहे थे। टीम ने दो छात्रों के मोबाइल जब्त कर लिए।


नोटिस जारी कॉलेज स्टाफ को


कुलपति ने यह सब देख काफी नाराजगी जताई। उन्होंने वैशाली नगर कॉलेज के परीक्षा स्टाफ और प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने पूछा कि कक्ष निरीक्षक के रूप में किसकी ड्यूटी लगाई गई है ? उपस्थित केंद्राध्यक्ष ने जवाब दिया कि सहायक प्राध्यापकों की। फिर उन्होंने कक्षा में मोबाइल लेकर बैठने पर सवाल उठाया। इस लापरवाही के लिए डीयू ने संबंधित कॉलेज से पूरी जानकारी मांगी है। इसके साथ संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। जवाब और जानकारी मिल जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


गोलमोल जवाब दिया कॉलेज प्रबंधन ने


कुलपति ने कॉलेज प्रबंधक से परीक्षा ड्यूटी में तैनात स्टाफ के नाम और व्यवस्था की जानकारी ली। जब उन्होंने पूछा कि परीक्षा हाल में मोबाइल कैसे अलाऊ किया गया। इस पर प्रबंधन गोलमोल जवाब देने लगा। उनके अनुसार वह सभी छात्रों की जांच नहीं कर पाते। छात्र मोबाइल न ले जाएं, इसके लिए उन्हें बीच-बीच में इसकी चेतावनी देते रहते हैं। इसके बाद कुलपति ने परीक्षा के दौरान सभी छात्रों की जांच करने के निर्देश दिए।


अन्य कॉलेजों का दौरा किया टीम ने


वैशाली नगर कॉलेज के बाद टीम साई कॉलेज गई। वहां भी कक्षाओं का निरीक्षण किया। यहां चाक-चौबंद व्यवस्था मिली। यहां भी उपस्थित स्टाफ और अन्य लोगों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा दो और टीमों ने भी 3-3 कॉलेजों का निरीक्षण 

किया।


गाइडलाइन जारी वार्षिक परीक्षा के लिए


डीयू ने वार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए जल्द गाइडलाइन जारी होनी है। कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए इस पर नजर रखी जा रही है। डीयू के मुताबिक इस वर्ष पूरे सत्र में कक्षाएं लगी हैं। इस वजह से ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। केंद्रों का निर्धारण किया जा चुका है। समय सारिणी जारी होते ही कॉलेज प्रबंधन को परीक्षा केंद्र से जुड़ी तैयारी की जानी है।

छत्तीसगढ़ जिला