Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
छात्राओं के साथ प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा
राजनीति

छात्राओं के साथ प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा

15 Jul 2024 718 Views Public Swar

पब्लिक स्वर। राजस्थान के डूंगरपुर में स्कूल की 7 मासूम छात्राओं से स्कूल के ही प्रिंसिपल ने दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया था। दोषी पाए जाने के बाद स्कूल प्रिंसिपल रमेशचंद्र कटारा को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। उसे अपना पूरा जीवन जेल में ही बिताना होगा।


प्रिंसिपल रमेशचंद्र शाला में ही मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखा करता था और नाबालिग छात्रों को अपना हवस का शिकार बनाता। छात्रा के घर जाने के बाद अपने परिजनों को इस बारे में कुछ न बताने से प्रिंसिपल की हिम्मत बढ़ने लगी और उसने धीरे-धीरे स्कूल की अन्य छात्राओं को भी स्कूल अवकाश के बाद रोकने लगा और उनको कमरे में ले जाकर रेप करने लगा।


प्रिंसिपल छात्रों को धमकी देता था कि अगर उन्होंने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो वह उन्हें तालाब में लेजाकर फेंक देगा। धमकियों से छात्रा डर जाती और अपने घर जाकर डर के मारे कुछ नहीं कह पाती थी। 2018 में केस खुलने पर आरोपी जेल गया और अब उसे उम्र कैद की सजा हो गई। सिर्फ 7 लड़कियों ने बयान दर्ज कराए, यह संख्या 100 से ज्यादा थी।

छत्तीसगढ़ जिला