Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पुलिस ने किया पर्दाफाश,कब्जे से 7 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद
राजनीति

अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पुलिस ने किया पर्दाफाश,कब्जे से 7 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद

27 Apr 2025 220 Views Public Swar

पब्लिक स्वर/ पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है जानकारी है कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृतसर जिले के निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। वही जानकारी है कि उसके कब्जे से 7 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।


इधर सूत्रों कि माने तो यह मॉड्यूल पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था और भारत-पाक सीमा के जरिए हथियारों की तस्करी कर रहा था। वही दूसरी ओर पुलिस कि माने तो बरामद हथियारों में 5 पिस्तौल (.30 बोर) और 2 ग्लॉक पिस्तौल (9 एमएम) शामिल हैं। साथ ही, 4 जिंदा कारतूस (.30 बोर) और 1,50,000 रुपये की भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई है।


जांच में पता चला कि अभिषेक कुमार और उसका सहयोगी जोधबीर सिंह उर्फ जोधा, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले जस्सा के निर्देश पर काम कर रहे थे। जस्सा पाकिस्तान के तस्करों के साथ मिलकर भारत में अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी करवाता था।


प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि अभिषेक और जोधा हवाला के जरिए पैसे के लेनदेन में भी शामिल थे यह दोनों एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा थे जो हथियार तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है। अन्य संदिग्धों को पकड़ने और इस नेटवर्क के पूरे तंत्र का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।


इधर पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी कि माने तो यह कार्रवाई राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है, "हम किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे हमारा मकसद पंजाब में अमन-चैन कायम रखना है।"

छत्तीसगढ़ जिला