Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
गौवंश से भरी पिकअप पलटी, एक गाय की मौत, 8 सुरक्षित
राजनीति

गौवंश से भरी पिकअप पलटी, एक गाय की मौत, 8 सुरक्षित

14 Jan 2026 214 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,सरगुजा। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी में गौवंश से भरी एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन में सवार तस्कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से पिकअप में बंधी गौवंश को बाहर निकाला गया, हालांकि एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 गायें सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, बीती रात तेज रफ्तार में जा रही पिकअप वाहन क्रमांक JH 13J 6737 का एक चक्का अचानक निकल गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। पिकअप में कुल 9 गौवंश को रस्सियों से बांधकर अमानवीय तरीके से लोड किया गया था।

सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे पलटी हुई पिकअप देखी। पास जाकर देखने पर उन्हें अंदर बंधी गौवंश छटपटाती नजर आई। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल रस्सियां खोलकर सभी गौवंश को मुक्त कराया। इस दौरान एक गाय की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य 8 जीवित पाई गईं।

घटना की सूचना मिलने पर दरिमा थाना प्रभारी राजेश खलखो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गौवंश तस्करी का प्रतीत होता है। आशंका है कि गायों को अवैध रूप से झारखंड ले जाया जा रहा था, क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन झारखंड राज्य में पंजीकृत है।

पुलिस को घटनास्थल पर कोई आरोपी नहीं मिला है। आरटीओ रिकॉर्ड के आधार पर पिकअप वाहन के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल सुरक्षित बची गौवंश को ग्रामीणों की निगरानी में रखा गया है।

छत्तीसगढ़ जिला