Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
घरवालों को मंजूर नहीं था छात्रा का प्यार,पंखे पर दुपट्‌टे को फंदा बना झूल गई छात्रा
राजनीति

घरवालों को मंजूर नहीं था छात्रा का प्यार,पंखे पर दुपट्‌टे को फंदा बना झूल गई छात्रा

13 Nov 2022 430 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,दुर्ग। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है। वह पद्मनाभपुर में आदित्य इंटरप्राइजेस और दिव्य इंटरप्राइजेस के ऊपर की मंजिल में पीजी में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लड़की का शव कमरे में लगे पंखे से झूल रहा है। उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था। जांच करने पर लड़की की पहचान खुशबू नेताम (18) के रूप में हुई। वह दल्ली राजहरा की रहने वाली है। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें बुलवाया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।


सुसाइड नोट में लिखा नामंजूर था घरवालों को उसका प्यार


एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी कर चुकी है। पिछड़े डेढ़ साल से दोनों साथ हैं। घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। लड़के का नाम आदिल खान बताया जा रहा है। वह क्या करता है और कहां का है? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लड़की के कॉल डिटेल्स भी खंगालेगी।


मृतका कर रही थी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की तैयारी


खुशबू PAT (Pre Agriculture Test) की तैयारी करने करीब 6 महीने पहले ही दुर्ग आई थी। पीजी में रहकर अपनी तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह मुक्ति नगर दुर्ग स्थित एसपी इंस्ट्यूट एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में कोचिंग भी कर रही थी।

छत्तीसगढ़ जिला