Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
गैस पाइप लाइन में विस्फोट होने से एक की मौत,तीन झुलसे, देखें पूरी रिपोर्ट
राजनीति

गैस पाइप लाइन में विस्फोट होने से एक की मौत,तीन झुलसे, देखें पूरी रिपोर्ट

13 Nov 2024 400 Views Public Swar

पब्लिक स्वर/ हरियाणा के फरीदाबाद अंतर्गत पलवल में मंगलवार को गैस पाइपलाइन से रिसाव के कारण हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई इसके साथ ही तीन अन्य घायल हो गए, वही आधिकारिक सूत्रों कि माने तो विस्फोट पुरानी जीटी रोड पर लाला लाजपत राय पार्क के पास हुआ जब एक सरकारी जेसीबी चाय की दुकान के पास पानी की पाइपलाइन को ठीक कर रही थी। उक्त घटना में एक तीन मंजिला इमारत समेत कई दुकानें पूरी तरह से जल गईं साथ ही एक जेसीबी सहित कई वाहन भी आग में क्षतिग्रस्त हो गए जिसके चलते करोड़ों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है, इधर उक्त घटना के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वही दूसरी ओर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

छत्तीसगढ़ जिला