Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
राइस मिल में भीषण आग से मचा हड़कंप, लाखों का धान जलकर खाक
राजनीति

राइस मिल में भीषण आग से मचा हड़कंप, लाखों का धान जलकर खाक

27 Feb 2026 282 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरिद गांव के पास स्थित तिरुपति सम्पत्ति राइस मिल में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में धान से भरी बोरियां और खाली बारदाने इसकी चपेट में आ गए। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगातार तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। पानी की तेज बौछारों से आग को फैलने से रोका गया, जिससे मिल के आसपास के अन्य हिस्सों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्राथमिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी में लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का धान जलकर नष्ट हो गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए फिंगेश्वर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घटना के बाद राइस मिल प्रबंधन को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। समय रहते दमकल विभाग और पुलिस की तत्परता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ जिला