Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
पार्टी के चाक्कर में गवाएं 76 हजार रूपए
राजनीति

पार्टी के चाक्कर में गवाएं 76 हजार रूपए

02 Dec 2022 178 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,भिलाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेपी चौक कैंप-2 निवासी श्याम कुमार यादव (25) को गुरुवार को उसके पिता राममिलन यादव ने 55 हजार रुपये खाता में जमा करने के लिए दिया था। वो उन रुपयों को हाउसिंग बोर्ड एसबीआइ के सीडीएम में जमा करने के लिए अपने दोस्त ईश्वर के साथ निकला। पिता के दिए 55 हजार रुपये, अपने 13 हजार और अपने दोस्त के नौ हजार कुल 77 हजार रुपयों को उसने एक साथ कर के एक थैले में रखकर अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा। देना बैंक के पास उसका दोस्त विशु उसे मिला। विशु ने पार्टी देने बोला तो उसने डिक्की में से ही 500 रुपये निकाले और पास की दारू भट्ठी से शराब ली। इसके बाद वहां से वो चौरसिया होटल पर चाय पीने गया। फिर पास के पानठेले से गुटखा खरीदा। इसके बाद उसने अपने दोस्त ईश्वर को कैंप-2 जैतखाम के पास छोड़ा और वहां से अपने एक अन्य दोस्त विशाल को लेकर हाउसिंग बोर्ड की तरफ बढ़ा। रास्ते में बैकुंठधाम मैदान में रुककर उसने डिक्की खोला तो उसमें से रुपये वाला थैला गायब था। उसने पुलिस से शिकायत की है कि किसी अज्ञात आरोपित ने उसकी स्कूटी की डिकक्की से 76 हजार 500 रुपये निकाल लिए। घटना की शिकायत पर छावनी पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की है।

छत्तीसगढ़ जिला