Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
हवा भरते समय मौत बनकर फटा जेसीबी का टायर, एक की मौत तीन घायल
राजनीति

हवा भरते समय मौत बनकर फटा जेसीबी का टायर, एक की मौत तीन घायल

19 Jun 2026 394 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक निर्माणाधीन कॉलोनी में जेसीबी मशीन के टायर में हवा भरने के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने एक युवक की जान ले ली, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि टायर पर बैठे लोग 10 से 15 फीट तक हवा में उछल गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार को जेसीबी के पंचर टायर की मरम्मत की जा रही थी। पंचर सुधारने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोग टायर के ऊपर बैठकर बातचीत कर रहे थे, जबकि अन्य आसपास मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक टायर में जोरदार धमाका हुआ और उस पर बैठे लोग कई फीट ऊपर उछल गए। विस्फोट की ताकत इतनी अधिक थी कि टायर का लोहे का डिस्क भी निकलकर करीब 30 से 40 फीट दूर जा गिरा।

हेल्पर की मौके पर मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हेल्पर उमाकांत कौशिक (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उमाकांत सीपत क्षेत्र का निवासी था और निर्माण स्थल पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि धमाके के दौरान उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही टायर में विस्फोट होता है, वहां मौजूद लोग हवा में उछल जाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है।


पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ जिला