राजनीति
आईएएस और कोयला कारोबारियों को नहीं मिल रही जमानत
पब्लिक स्वर,रायपुर। पिछले एक महीने से अधिक समय से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद आईएएस समीर बिश्नोई,कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी,सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी की अग्रिम जमानत जिला कोर्ट से खारिज हो चुकी है। फिलहाल निचली अदालत जिला कोर्ट से चारों आरोपितों को राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। लिहाजा बचाव पक्ष के वकील हाईकोर्ट में चारों के जमानत कराने की कोशिश में जुट गए हैं। हालांकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चारों आरोपितों के जमानत को लेकर लगातार विरोध करते आ रहे हैं। ऐसे में चारों आरोपितों की ओर से अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाने की तैयारी की जा रही है।