Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
मारपीट कर भय पैदा करने वाले 03 आरोपियों को गीदम पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजनीति

मारपीट कर भय पैदा करने वाले 03 आरोपियों को गीदम पुलिस ने किया गिरफ्तार

04 Feb 2023 383 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,गीदम। मिली जानकारी के अनुसार  02 फरवरी की मध्यरात्रि गीदम स्थित वार्ड क्रमांक 02 सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे रहने वाले दीपक जायसवाल का पड़ोस में रहने वाले नरेश कश्यप के साथ वाद-विवाद के साथ मारपीट हो गया जिसे शांत कराने बीच-बचाव करने अनुज शिवहरे गया जहॉं मामला शांत हो गया। कुछ देर के बाद दीपक जयसवाल का भाईं अनिल उर्फ इन्द्र कुमार जयसवाल अपने साथी मोहित कुमार, कमल राजपूत व एक अन्य नाबालिक के साथ घटनास्थल पहुंचकर अनुज शिवहरे, सरिता गुप्ता, पवन गुप्ता, अरूण गुप्ता सहित बच्चों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। थाना गीदम में उपरोक्त घटना के संबंध में प्रार्थिया सरिता शिवहरे की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 11/2023 धारा 294,323,506,34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना गीदम में अपराध पंजीबद्ध होते ही आरोपीगण गीदम से फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशन में गीदम पुलिस द्वारा 03 फरवरी की देर रात तीनों आरोपी क्रमशः (1) अनिल उर्फ इन्द्र कुमार जयसवाल पिता रामशरण जयसवाल उम्र 28 वर्ष (2) मोहित कुमार पिता ओमप्रकाश उम्र 20 वर्ष (3) कमल राजपूत पिता भोला प्रसाद राजूत उम्र 44 वर्ष सभी साकिनान- वार्ड क्रमांक 02 गीदम को गिरफ्तार किया गया है । आरोपीगण द्वारा पीड़ित पक्ष को थाने में दर्ज मामले को वापस लेने के लिए दबाव डालने व शहर का माहौल खराब कर पुनः लड़ाई-झगड़ा कर शांति-भंग करने की संभावना पर पृथक से धारा 151 द0प्र0सं0 के तहत् तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी, गीदम के न्यायालय में पेश किया गया है, जहॉं से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के निर्देशन में गीदम पुलिस लगातार आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है ।

छत्तीसगढ़ जिला