Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
ऑडिट से पहले आबकारी भवन में लगी आग, महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक
राजनीति

ऑडिट से पहले आबकारी भवन में लगी आग, महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक

08 Feb 2026 278 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,रायपुर। लाभांडी स्थित आबकारी भवन की तीसरी मंजिल में रविवार रात अचानक आग लग गई। आग में आबकारी निगम के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जलकर नष्ट हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक मुख्य अनुभाग के दफ्तर से शुरू हुई, जिसे ऑडिट रूम बताया जा रहा है। घटना उस समय हुई जब रविवार को दिनभर ऑडिट की तैयारी के बाद रात में कार्यालय बंद कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि सोमवार से निगम के आय-व्यय का ऑडिट शुरू होना था। इसी कारण बड़ी संख्या में दस्तावेज और रिकॉर्ड कमरे में रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आ गए।
सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक अधिकतर रिकॉर्ड जल चुके थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
रविवार सुबह पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

छत्तीसगढ़ जिला