Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
पूर्व सीएम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना मैसेज भेज मांगे पैसे,रमन सिंह बोले - सावधान रहे जालसाजों से
राजनीति

पूर्व सीएम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना मैसेज भेज मांगे पैसे,रमन सिंह बोले - सावधान रहे जालसाजों से

09 Feb 2023 313 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। वहीं एक साइबर ठग ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पैसे की मांग कर रहा है। उक्त मामले के सामने आने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने ऐसे ठगों से बचने की अपील की है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर साझा की है। कहा कि किसी ने उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है और लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें। वहीं उन्‍होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, फेसबुक पर मेरे नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसे किसी भी संदेश के छलावे में न आएं और आनलाइन ठगी से बचें।


आपको ज्ञात हो कि छत्‍तीसगढ़ में इससे पहले भी छत्‍तीसगढ़ सरकार के मंत्री और आइएएस-आइपीएस अफसरों का फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का मामला सामने आ चुका है। इसे लेकर पहले भी रायपुर के पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज है।

छत्तीसगढ़ जिला