राजनीति
नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल बनाने कवायद शुरू
पब्लिक स्वर,बड़वानी। प्रदेश की जीवनदायिनी कहे जाने वाली मां नर्मदा नदी जो बड़वानी जिले से गुजरी है। वही अब तीसरा पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है बताया जा रहा है की राजघाट के बाद छोटी कसरावद पर बड़ा पुल बनने के बाद अब धार जिले के ग्राम सेमल्दा को जोड़ने के लिए नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल बनेगा। इसके साथ ही जानकारी है कि यहां पर ब्रिज बनाने के लिए नर्मदा नदी पर निर्माण संबंधी तकनीकी जांच का कार्य शुरू हो चुका है जो की तीन वर्ष में पूरा होगा। बताया गया है कि उक्त पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा 68 करोड़ 3 लाख रूपये की लागत से तैयार किया जाएगा। वही इस पुल के निर्माण से जिले की अंजड़, ठीकरी, राजपुर, बड़वानी ओर सेंधवा तहसील के लोग सीधे धार जिले के मध्य क्षेत्र मनावर धरमपुरी और बाकानेर क्षेत्र से जुड़ जाएंगे।