Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
दिल्ली शराब घोटाला केस: ED ने किया दावा,मनीष सिसोदिया ने कमाए इतने करोड़ रूपए
राजनीति

दिल्ली शराब घोटाला केस: ED ने किया दावा,मनीष सिसोदिया ने कमाए इतने करोड़ रूपए

30 May 2023 1,734 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा खुलासा किया है।दरअसल ईडी ने एक दिन पहले नई चार्जशीट में दावा किया कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अलग-अलग चैनलों के जरिए 622.67 करोड़ रुपए हासिल किए। दिल्ली नई आबकारी नीति के तहत जिन चैनलों के जरिए उन्होंने पैसे हासिल किए उनमें पीओसी क्रेडिट नोट, हवाला चैनल और डायरेक्ट किक बैक शामिल हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साउथ ग्रुप ने नायर को 100 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी। इंडोस्पिरिट्स ने इसकी मदद से एल लाइसेंस हासिल किया।इससे 192.8 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया। इसके अलावा, सरथ रेड्डी और ट्राइडेंट चेम्फर, अवंतिका कॉन्ट्रैक्टर्स और ऑर्गनोमिक्स इकोसिस्टम्स द्वारा नियंत्रित 3 संस्थाओं का इंडोस्पिरिट्स के लिए बकाया भुगतान 60 करोड़ रुपए है। इंडोस्पिरिट्स ने 4.35 करोड़ रुपए के अतिरिक्त क्रेडिट नोट जारी किए, जबकि 163.5 करोड़ रुपए का लाभ पेरनोड रिकार्ड से कमाया। 


आपको बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को नई आबकारी नीति लागू की थी। भ्रष्टाचार का आरोप जोर पकड़ने और काफी शोर-शराबे के बाद सितंबर 2022 में सीएम ने नई नीति को रद्द कर दिया।शराब नीति रद्द होने के बाद भी ईडी और सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 24 फरवरी को गिरफ्तार किया। उसके बाद से वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।



छत्तीसगढ़ जिला