Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
शराब कारोबारी के घर पहुंचे ED के अफसर,रायपुर में भी मारा छापा
राजनीति

शराब कारोबारी के घर पहुंचे ED के अफसर,रायपुर में भी मारा छापा

26 Apr 2023 309 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,रायपुर।  ED को एक बार फिर प्रदेश के आबकारी विभाग में करोड़ों रुपयों की हेराफेरी का बड़ा इनपुट मिला है। जहा इस पूरे कांड को विभाग के ही कुछ अफसरों और शराब कारोबारियों की मिली भगत से अंजाम दिया गया है। वही इस कड़ी में बुधवार को फिर से ED के अफसर एक्शन में आते हुए सुबह खम्हारडीह इलाके में अशोका रतन नाम की सोसाइटी में अफसर गए। जहा एक शराब कारोबारी के घर आए अधिकारियों ने पूरे कैम्पस की तलाशी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पूरी कॉलोनी में इस कार्रवाई की वजह से कई तरह की चर्चाएं थीं। वही इधर रायपुर के एक बार में भी तलाशी लिए जाने की बात सामने आई है। लेकिन अपनी कार्रवाई के बारे में ED ने कुछ भी नहीं बताया है। माना जा रहा है कि देर शाम तक अफसर शराब कारोबारी के घर में ही जमे रहेंगे।


तार जुड़ रहे झारखंड से


बुधवार को सुबह ईडी की कार्रवाई के बाद यह बात भी सामने आई है कि झारखंड में हुए शराब नीति घोटाले की जांच के तार रायपुर से भी जुड़े है। जहा छत्तीसगढ़ के कुछ कारोबारी झारखंड में भी बिजनेस डील को लेकर अफसरों और नेताओं से मिले थे। वही इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। प्रदेश के केस में भी लगातार ED पूछताछ और जांच जारी रखे हुए है। बतादें ईडी ने कोल परिवहन केस में छत्तीसगढ़ में अक्टूबर 2022 से छापेमारी शुरू की है। इसके बाद अब शराब मामले में भी IAS अफसर, नेताओं और कारोबारियों के ठिकानों पर पिछले महीने छापेमारी की गई है।

छत्तीसगढ़ जिला