हीरा कारोबारी ने समुद्र में छलांग लगाकर की आत्महत्या, परिवार से कहा सुबह की सैर के लिए...फिर मिली लाश
पब्लिक स्वर/ समंदर में कूदकर एक हीरा कारोबारी ने आत्महत्या कर ली है, वही मुंबई पुलिस सूत्रों कि माने तो सोमवार को 65 वर्षीय हीरा व्यापारी ने कोलाबा अंतर्गत होटल ताज के पास समुद्र में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वही कोलाबा पुलिस स्टेशन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संजय शांतिलाल शाह, कथित तौर पर आर्थिक नुकसान के कारण तनाव में थे। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार से कहा कि वह सुबह की सैर के लिए जा रहे हैं और फिर रविवार की सुबह समंदर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। सूत्रों कि माने तो अपनी इमारत से नीचे आने के बाद उन्होंने एक टैक्सी बुक की और बांद्रा वर्ली सी लिंक पहुंचे जिसके बाद वहां तीन-चार चक्कर लगाने के बाद उन्होंने टैक्सी चालक से गेटवे ऑफ इंडिया चलने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने ताज होटल के पास समुद्र में छलांग लगाते हुए मौत को गले लगा लिया। इधर उक्त घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे जिसके बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।