Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
कांग्रेस उत्साहित कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल से,दावा सरकार बनाने का
राजनीति

कांग्रेस उत्साहित कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल से,दावा सरकार बनाने का

11 May 2023 400 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,रायपुर।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त के दावे से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। बतादें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एग्जिट पोल के बाद भाजपा को घेरा है।


सबक मिलेगा भाजपा को : सीएम बघेल


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बजरंगबली की कृपा कांग्रेस पर ही रहेगी। हनुमान जी का गदा अन्यायी और अत्याचारियों पर चलता है और भ्रष्टाचारियों के सिर पर गदा गिरेगा। वही उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के दामन में खून के छींटे हैं, जब तक धरती लाल नहीं होती, इनको चैन नहीं मिलता। कर्नाटक चुनाव पर पूरे देश की निगाहें है। वही एक तरफ पैसा खूब बांटा जा रहा है और  दूसरी तरफ हमें जनता का खूब प्यार मिल रहा है। भाजपा को 13 तारीख को सबक मिल जाएगा।


इधर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एग्जिट पोल जनता की बात होती है। जहा भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा खेल खेला गया है। वही जनता को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की गई है। वही भगवान के नाम का दुरुपयोग किया गया और ये सब सबके सामने है। वही हमें पूरा विश्वास है कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस की सरकार बना रही है।

वहीं इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश की राजनीति में परिवर्तन आएगा व कर्नाटक से भाजपा की विदाई शुरू होगी। देश की जनता अब मोदी और शाह के जुमलों और झूठ से बोर हो चुकी है। जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था से निजात पाना चाहती है।

छत्तीसगढ़ जिला