Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
आग की चपेट में आया सर्किट हाउस, जांच में जुटे अधिकारी
राजनीति

आग की चपेट में आया सर्किट हाउस, जांच में जुटे अधिकारी

31 May 2026 201 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,गरियाबंद। गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आगजनी की इस घटना में स्टोर रूम में रखा सामान, फ्रिज, अलमारी और सीलिंग फैन समेत कई सामग्री जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे सर्किट हाउस परिसर से धुआं उठता देख कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। देखते ही देखते आग ने स्टोर रूम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। प्रारंभिक तौर पर आग से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। आग की वजह से फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन सहित अन्य उपयोगी सामग्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सर्किट हाउस जिला मुख्यालय का महत्वपूर्ण शासकीय विश्राम गृह है, जहां समय-समय पर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य शासकीय अतिथि ठहरते हैं। ऐसे में आगजनी की यह घटना सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के सटीक कारणों की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ जिला