Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन बना आकर्षण, पीएम मोदी ने छात्रों से की बातचीत
राजनीति

परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन बना आकर्षण, पीएम मोदी ने छात्रों से की बातचीत

09 Feb 2026 183 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का दूसरा एपिसोड प्रसारित किया गया है। इस एपिसोड को दूरदर्शन के सभी चैनलों, प्रधानमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और ऑल इंडिया रेडियो पर एक साथ प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम का पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री ने छात्रों के सवालों के जवाब देकर उन्हें परीक्षा के तनाव से निपटने के गुर बताए थे। दूसरे एपिसोड में देश के अलग-अलग राज्यों के विद्यार्थियों को एक मंच पर जोड़ा गया।

इस सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से सीधा संवाद किया। छात्रों ने परीक्षा, पढ़ाई, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पीएम मोदी ने सरल और प्रेरक अंदाज में उत्तर दिया।

नवा रायपुर में हुई शूटिंग

आज प्रसारित हुआ यह एपिसोड नवा रायपुर में शूट किया गया था। दरअसल, बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे। इसी दौरान नवा रायपुर में DG-IG कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने होनहार विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ का विशेष सत्र रिकॉर्ड किया।

छत्तीसगढ़ी व्यंजन ने जीता दिल

कार्यक्रम के दौरान एक छात्र प्रधानमंत्री मोदी के लिए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन लेकर पहुंचा। प्रधानमंत्री ने आत्मीयता से सभी छात्रों को अपने हाथों से भोजन कराया। यह दृश्य छात्रों के बीच खासा चर्चा का विषय बन गया और कार्यक्रम को भावनात्मक रंग भी मिला।

छात्रों के लिए प्रेरणा का मंच

‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य छात्रों को मानसिक दबाव से मुक्त करना और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री का यह संवाद छात्रों को आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण की सीख देता है।

छत्तीसगढ़ जिला