Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत, 4 गंभीर घायल
राजनीति

दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

01 Dec 2025 575 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,सूरजपुर। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दर्शनार्थियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से आठ श्रद्धालु कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद वापस लौटते समय बांक क्षेत्र में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बोलेरो सीधे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ जिला