CGPSC पर बीजेपी ने उठाए सवाल,प्रदेश का माहौल खराब कर रही BJP : सीएम बघेल
पब्लिक स्वर,रायपुर। बीजेपी छत्तीसगढ़ में PSC 2021 की परीक्षा में हुए चयन को लेकर सवाल खड़े कर रही है। इसके साथ ही रिजल्ट रद्द करने की मांग हो रही है। इधर प्रदेश में अधिकारी चयन की इस बड़ी परीक्षा को लेकर उठे सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। जहा सीएम ने कहा कि प्रदेश में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स में से किसी के ब्यूरोक्रेट्स और राजनीतिक परिवार का होना कोई अपराध नहीं है। वही इससे पहले बीजेपी के समय में भी ब्यूरोक्रेट्स और राजनेताओं के बच्चों का सिलेक्शन हुआ है और मेरे पास पहले भी सिलेक्ट हुए लोगों के नाम हैं, लेकिन उसे उजागर करूंगा तो उन बच्चों का मन खराब होगा। सीएम ने आगे कहा कि सोशल मीडिया में जो बातें उठायी जा रही है, वो दुर्भाग्यजनक है। वही अगर बीजेपी के पास तथ्य हैं तो उसे सामने लाये, चयन में कोई गड़बड़ी है तो जरूर दीजिए, इसकी जांच कराएंगे। बीजेपी प्रदेश का माहौल खराब कर रही है।
वही उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने से आपका कद बड़ा नहीं होगा। बीजेपी नेताओं के बच्चों को अगर विधानसभा या लोकसभा में टिकट दिया जाता है। तब कहा जाता है कि योग्यता के आधार पर दिया गया है, लेकिन जब अधिकारियों और नेताओं के बच्चों का पीएससी की परीक्षा में सिलेक्शन हो रहा है, तब सवाल उठाए जा रहे हैं। ये बीजेपी का दोहरा चरित्र है।
इधर दूसरी तरफ मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार को हुई आपात बैठक को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही है। जहा सीएम भूपेश बघेल ने इन सभी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि बाहर कई तरह की चर्चाएं थी। लेकिन बैठक का एजेंडा पहले से तय था। उन्होंने कहा कि बैठक को लेकर गजब की कहानी बन गयी, जितने मुंह उतनी बातें इस बैठक को लेकर कही गयी। वही सीएम ने बताया कि बैठक में आगामी चुनाव और कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई थी। वही बताया गया कि 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम होना है। उस की रूपरेखा तय हुई है। इसके अलावा पाटन में भरोसे का सम्मेलेन होना है इसके साथ ही संभागीय स्तर पर भी सम्मेलन होंगे। इसे लेकर चर्चा हुई है।