Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला पदाधिकारियों की सूची जारी
राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला पदाधिकारियों की सूची जारी

31 Jan 2026 369 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में महिला मोर्चा की नई जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई है। आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डे द्वारा जारी किया गया है। इस नई सूची में कई जिलों के जिलाध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

घोषित सूची के अनुसार कांकेर, सुकमा, बीजापुर, बिलासपुर ग्रामीण, सक्ती, जांजगीर-चांपा, जशपुर सहित अन्य जिलों में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और महिला मोर्चा को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी गतिविधियों में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका और प्रभावी होगी।
भाजपा संगठन का मानना है कि महिला मोर्चा पार्टी की एक मजबूत इकाई है और इन नए पदाधिकारियों के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य और तेज किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ जिला