Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत
राजनीति

दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत

22 Dec 2025 327 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सब्जी से भरे पिकअप वाहन और सूमो कार की आमने-सामने टक्कर में सूमो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नंदिनी थाना क्षेत्र में हुआ है।

मृतक की पहचान गिरहौला निवासी अमन कुमार बंधे (23 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमन सूमो वाहन से अहिवारा से धमधा की ओर जा रहा था। इसी दौरान नंदिनी-खुंदनी के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप से उसकी सूमो की सीधी भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूमो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक वाहन में ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सूमो चालक को वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे मॉर्च्युरी भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप वाहन सड़क से नीचे उतर गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोग चिंतित हैं। उनका कहना है कि नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर तेज रफ्तार और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल, संकेतक बोर्ड, और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ जिला