Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग
1 साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा, महिला की हत्या कर जलाई गई थी लाश
राजनीति

1 साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा, महिला की हत्या कर जलाई गई थी लाश

18 Jan 2026 589 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,महासमुंद। महासमुंद जिले में करीब एक साल पहले हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना तुमगांव क्षेत्र के कोडार डेम जंगल में अज्ञात महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज ध्रुव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मृतिका के सोने-चांदी के गहने और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।


जनवरी में गुम, अप्रैल में मिला जला हुआ शव

पुलिस के अनुसार, जनवरी 2025 में महिला लापता हुई थी, जबकि 2 अप्रैल 2025 को उसका जला हुआ शव कोडार डेम के सागौन जंगल में मिला था। शव की पहचान डीएनए जांच के जरिए सुनीता रजक (55 वर्ष), निवासी धमतरी के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि सुनीता रजक ग्राम पटेवा अपनी बड़ी बहन के घर मड़ई मेला देखने आई थी। 30 जनवरी 2025 को वह पटेवा से महासमुंद जाने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति की मोटरसाइकिल में बैठकर निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। इस संबंध में थाना पटेवा में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।


लालच बना हत्या की वजह

जांच के दौरान पुलिस ने संदेही सूरज ध्रुव, निवासी ग्राम खुंटेरी, थाना खल्लारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह जेल से छूटने के बाद अपनी बहन और जीजा के घर ग्राम कौंवाझर में रह रहा था और उनके स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता था।

आरोपी ने महिला को नौकरी और साथ रखने का झांसा देकर करीब डेढ़ महीने तक एक बंद पड़े मकान में रखा। बाद में जब महिला घर जाने की जिद करने लगी और विवाद बढ़ा, तो आरोपी के मन में लूट का लालच आ गया।


जंगल में गला घोंटकर की हत्या, पहचान छुपाने को जलाया शव

आरोपी ने महिला को महासमुंद छोड़ने का बहाना बनाकर उलट कोडार डेम के जंगल ले गया। सुनसान जगह देखकर मोटरसाइकिल खराब होने का बहाना किया और महिला का साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने महिला के पहने हुए सोने-चांदी के गहने लूट लिए और पहचान छुपाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर कपड़ों, सूखे पत्तों और लकड़ी से जला दिया।


पहले भी कर चुका है पत्नी की हत्या

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सूरज ध्रुव वर्ष 2018 में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और दिसंबर 2024 में ही जेल से रिहा हुआ था।


पुलिस की वैज्ञानिक जांच से सुलझा मामला

पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक जांच पद्धति, डेटा विश्लेषण और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर इस जघन्य हत्याकांड को सुलझाया गया। आरोपी के कब्जे से दो नग सोने के टॉप्स, एक नग सोने का झुमका, चांदी की पायल और बिछिया, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 06 GA 3140) जब्त की गई है। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इन पुलिसकर्मियों का रहा विशेष योगदान

इस अंधे कत्ल को सुलझाने में थाना प्रभारी तुमगांव निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, साइबर सेल से निरीक्षक विनोद कश्यप, प्र.आर. आबिद खान, आरक्षक कीर्तन सिन्हा, फलेश वर्मा, कमलेश निर्मलकर, महेंद्र क्षत्रिय, मोनू नामदेव तथा महिला आरक्षक तृष्णा मारकंडेय का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ जिला